Jan 29, 2018

समाजवादी छात्रसभा IT Cell की जमीनी स्तर पर भी अहम भूमिका रही

इलाहबाद: भाजपा सरकार में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत आम जनता और किसानों की अनदेखी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने 27/01/2017 तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया 
इस धरना प्रदर्शन में समाजवादी छात्रसभा आईटी सेल ने जमीनी स्तर पर भी अहम भूमिका निभाई 
पुरे प्रदेश में हर तहसील में आईटी सेल के प्रभारी/सदस्य ने उपस्थिति दर्ज कराई|
ब्रिजेन्द्र सिंह (फूलपुर)
इस मौके पर सपा ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों की निंदा की।
फूलपुर तहसील (इलाहाबाद)  में धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओ ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में एक जुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
सपा नेताओं ने कहा राज्य में हाल के दिनों में सांप्रदायिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके लिये केन्द्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार है। सपा ने इस मौके पर राज्य सरकार की तमाम नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद राज्य के किसानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जबकि आम जनता को झूठ के बूते पर छला जा रहा है।



इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव  इंद्रजीत  सरोज, एमएलसी रामवृक्ष  यादव, समाजवादी छात्रसभा से ब्रिजेन्द्र सिंह, गुलाब चंद्र यादव (समाजवादी छात्रसभा आईटी सेल सेल इलाहबाद प्रभारी), सुभाष यादव (समाजवादी छात्रसभा आईटी सेल विधानसभा प्रभारी), सुहैल (समाजवादी छात्रसभा आईटी सेल विधानसभा प्रभारी), विनय यादव और बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment