Jan 31, 2018

2019 से पहले भाजपा के लिए आई बुरी खबर, अजमेर और अलवर लोकसभा सीटों पर पीछे !

नई दिल्ली, 2019 के चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी के लिए बुरी खबर राजस्थान से आ रही है जहां 2018 के अंत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर 29 जनवरी को हुए उपचुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से 30595 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस के प्रत्याशी से 10802 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
अलवर में जहां भाजपा की बुरी हालत है तो अजमेर भी चिंताजनक स्थिति बनी हुई है।
(Source: DainikAaj)

No comments:

Post a Comment