Jan 31, 2018

मुलायम का जलवा कायम, मुलायम के भाई निर्विरोध अध्यक्ष बने, देखें नतीजे !




सैफई, उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए सहकारी समिति के चुनावों में समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह का जलवा कायम रहा। वर्षों से सहकारी समितियों पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है। इस बार के चुनाव में भाजपा आने पूरा जोर लगाया फिर भी समाजवादी पार्टी के इस किले को नहीं भेद पाई।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह यादव सहकारी समिति के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये हैं।
सैफई ब्लाक की सातों साधन सहकारी समितियों में सपा ने जीत दर्ज की है यहां से उसके सभी प्रत्याशी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। सहकारी समिति सैफई में नरेंद्र विक्रम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति उझियानी पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
हैवरा समिति पर नरेश चंद्र यादव प्रधान नरोहली की पत्नी सुधा यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। चौबेपुर समिति पर कांति यादव पत्नी आदेश वीर सेक्टर प्रभारी सपा निर्विरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गनेश फौजी मोहनपुरा चुने गए। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव के भतीजे सनी यादव कुम्हावर सहकारी समिति से निर्विरोध चुने गए।
संतोष कुमार भटपुरा से अध्यक्ष चुने गए। संतोष शाक्य ब्लाक अध्यक्ष सपा को जिला प्रतिनिधि बनाया गया। पूर्व सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एस एस मेमोरियल स्कूल में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्षों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
(Source: Dainik Aaj)

No comments:

Post a Comment