Jan 27, 2018

भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे सपा नेता

बरेली: भाजपा सरकार में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत आम जनता और किसानों की अनदेखी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आज तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। 


 इस मौके पर सपा ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों की निंदा की।
फरीदपुर में धरने को संबोधित करते हुए प्रमोद यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में एक जुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
सपा नेताओं ने राज्य में हाल के दिनों में सांप्रदायिक घटनाओं में इजाफा हुआ है, जिसके लिये केन्द्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार है। सपा ने इस मौके पर राज्य सरकार की तमाम नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद राज्य के किसानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जबकि आम जनता को झूठ के बूते पर छला जा रहा है।


इस प्रदर्शन में जिला सचिव प्रमोद यादव, पूर्व विधायक सियाराम सागर, विशाल सागर, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव,नुशरत शेख, नूतन शर्मा,धीरज यादव,श्यामवीर सिंह,सुधीर यादव, जगंलाल प्रजापति, पूर्व चेयरमैन शब्बीर और
बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment