Jan 27, 2018

नवाबगंज में समाजवादी पार्टी के धरने को सम्बोधित करते हुए सूरज यादव राष्ट्रीय महासचिव

बरेली: भाजपा सरकार में राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था समेत आम जनता और किसानों की अनदेखी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आज तहसील मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया। 
सूरज यादव

इस मौके पर सपा ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार की नीतियों की निंदा की।
नवाबगंज  में धरने को संबोधित करते हुए सूरज यादव जी ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 के चुनाव में एक जुट होकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
सपा ने इस मौके पर राज्य सरकार की तमाम नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद राज्य के किसानों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है, जबकि आम जनता को झूठ के बूते पर छला जा रहा है।
<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-format="fluid" data-ad-layout-key="-fx+u-30-dt+112" data-ad-client="ca-pub-9493480704200583" data-ad-slot="3575793870"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>


इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा से जुड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री भगवत सरन गगंवार जी के नेतृत्व मे तहसील के समाने  समाजवादी पार्टी के धरने को सम्बोधित करते हुए  सूरज यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ विग्रेड साथ मे मौजूद समाजवादी पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ता गण


No comments:

Post a Comment