Jul 19, 2018

डॉ नाज़िया आलम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री पद पर मनोनित किया गया।


बरेली।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय जी ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकरणी की घोषणा की है  जिसमें बरेली की डॉ नाज़िया आलम को प्रदेश मंत्री मनोनित किया गया है ।



 डॉ नाज़िया आलम छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रहीं हैं तथा विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुकी हैं। बरेली कॉलेज बरेली में छात्र संघ की पुस्तकालय मंत्री तथा महामंत्री रही हैं एवं छात्र संघ के अध्यक्ष की प्रत्याशी रह चुकी हैं । अपने छात्र जीवन में छात्रों की समस्याओं को लेकर विभिन्न आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई  है एवं नारी सशक्तिकरण तथा सामाजिक समस्याओं को लेकर अनेक रचनात्मक कार्यकर्मो में अग्रणी भूमिका में रहती हैं ।



 इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश अल्‍पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री की ज़िम्मेदारी देकर महिला शक्ति का सम्मान बढ़ाया है ।इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद् के पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ योगेश शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रज्ञेश शर्मा पूर्व प्रदेश मंत्री नीतेश सिंह तोमर पूर्व प्रदेश सह-मंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामबाबू डॉ भूपेंद्र सिंह एवं बरेली जिले के जन प्रतिनिधियों ने डॉ नाज़िया आलम को  प्रदेश मंत्री बनने पर बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment